स्वास्थ्य सेवा में समर्पण की मिसाल बने ओटी अटेंडर प्रहलाद, जिला चिकित्सालय में हुए सम्मानित

सीहोर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ओटी अटेंडर प्रहलाद को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भाव के लिए उन्हें शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह सीएमएचओ सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया एवं सिविल सर्जन डॉ. यू.के. श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। अधिकारियों ने प्रहलाद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन थिएटर जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी में उनका अनुशासन, तत्परता और टीम भावना स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करती है।
सम्मान पाकर प्रहलाद ने इसे पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम की मेहनत का परिणाम बताया। कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।