मध्यप्रदेश विधानसभा में 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपए से अधिक का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत ,किसान कल्याण वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसानों के कल्याण पर होगी व्यय
BY LAKHAN GURU JMS NEWS AAP TAK

TEAM JMS NEWS AAP TAK
किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं के कल्याण से प्रदेश को प्रगति पथ पर ले जाएंगे”
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपए से अधिक का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है, जिसमें कृषि कल्याण वर्ष के तहत किसानों के लिए एक लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री बुधवार को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 87 करोड़ 21 लाख रुपए लागत के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएँ कीं।
🌾 किसानों के लिए बड़ी राहत: पट्टों वाली जमीन की रजिस्ट्री का खर्च सरकार उठाएगी
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि किसानों की पट्टों वाली भूमि की रजिस्ट्री का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इससे किसानों को बैंक ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सोलर पंप देकर ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बना रही है और केन-बेतवा लिंक परियोजना का लाभ चंबल क्षेत्र के किसानों को भी मिलेगा, जिससे सिंचाई सुविधाएँ बढ़ेंगी।
🥛 सुपोषण योजना: पहली से आठवीं कक्षा तक मुफ्त दूध
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सुपोषण के लिए नि:शुल्क दूध उपलब्ध कराया जाएगा। बजट में लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
🎶 लोक संस्कृति और ग्रामीण खेलों को मिला प्रोत्साहन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कन्हैया लोकगीतों का आनंद लिया और लोक गायकों को पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। सभी 18 लोकगीत टीमों को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
उन्होंने पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
🚧 कुलैथ क्षेत्र के लिए बड़ी विकास घोषणाएँ
मुख्यमंत्री ने कुलैथ क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, खेल मैदान, उद्योग स्थापना और आबादी विस्तार सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही महेश्वरा पत्थर खदान पुनः शुरू कराने का आश्वासन दिया।
🤝 जनसहभागिता और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, संतों और अधिकारियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का निरीक्षण कर किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी देने वाले स्टॉलों का अवलोकन किया और हितलाभ वितरण किया।
✅ मुख्यमंत्री का संदेश:
“गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी कल्याण के साथ मध्यप्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।”