JMS AAP TAK BREAKING NEWS भाजपा के कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म, लंबे समय से निगम-मंडलों की सूची जारी

BY LAKHAN LAL EDITOR FOR JMS NEWS AAP TAK

कई महीनों से भाजपा कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल की सूची का इंतजार था

1 रामलाल रोटला

अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग


2 कैलाश जाटव
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष


3 डॉ निवेदिता शर्मा

वाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष


4 रेखा यादव

महिला आयोग की अध्यक्ष

हम आपको बता दें ये सभी पद लंबे समय से खाली पड़े थे जिसके कारण सरकार विपक्ष के निशाने पर थी और इसकी चर्चा हमेशा गर्म हुआ करती थी अब इन नियुक्ति के जरिए सरकार ने न केवल प्रशासनिक रिक्तता को भर दिया है बल्कि राजनीतिक संदेश भी देने की कोशिश की है । राजनीतिक विश्लेषण को का मानना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए सरकार सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिशों ए अभी से लग गई है हाल ही में सत्तारूढ दल द्वारा विभिन्न संगठनों में नए चेहरों की जिम्मेदारी सौंप जाने के बाद इन आयोग में की गई नियुक्तियों उसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है कुल मिलाकर यह कदम सरकार के लिए प्रशासनिक मजबूती के साथ चुनावी रणनीति को धार देने वाला बन सकता है

कई महीनों से भाजपा कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल की सूची का इंतजार था। अलग-अलग नेताओं ने खूब टांग अड़ाई। कभी किसी नाम पर सहमति नहीं बनी तो कभी किसी नेता ने कहा इस नाम को शामिल नहीं करना है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक कई बार सूची का आदान प्रदान हुआ। उसके बाद भी सहमति नहीं बनी। उसके बाद भोपाल में संघ,संगठन और सरकार के प्रतिनिधियों की तीन दौर में गुप्त बैठकें हुईं। उसके बाद भी छुटपुट रुकावटें आईं लेकिन प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव ने अब नाम तय कर लिए हैं। और दिल्ली से भी सूची पर अंतिम मुहर लग चुकी है। कुछ नाम ऐसे भी शामिल हैं जो चौंकाने वाले हैं। बांकी कुछ नाम सभी के सामने हैं जिनसे लोगों की रोजाना मुलाकात होती है। बस औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

You may have missed