नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलन थमा, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के कदमों का किया स्वागत,प्रदर्शनकारियों का दावा—मुआवजा, केस वापसी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग पर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया।
BY LAKHAN LAL EDITOR JMS NEWS AAP TAK FROM DELHI JANTAR MANTAR SE

नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल शुरू की है। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
भोपाल के रोशनपुरा स्थित जंतर-मंतर मंच पर भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं। वर्दी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के पूर्व सैनिकों ने मिंटो हॉल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के सामने धन्यवाद धरना आयोजित किया और निष्पक्ष जांच तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग दोहराई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने सीबीआई जांच, परीक्षा प्रणाली में सुधार, फास्ट ट्रैक कार्रवाई तथा प्रशासनिक बदलाव जैसे कदमों की घोषणा की है। हालांकि, इन दावों और अन्य प्रमुख मांगों पर सरकार की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।