मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंधाना से लाड़ली बहनों के खातों में राशि करेंगे अंतरित
विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
खंडवा/पंधाना। FOR JMS NEWS AAP TAK LAKHAN GURU
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी कार्यक्रम के तहत पंधाना से लाड़ली बहनों के खातों में सहायता राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली राशि से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं।
पंधाना से 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में जाएंगे 1836 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
255 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 354 करोड़ के 11 कार्यों का लोकार्पण करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 14 फरवरी को खंडवा जिले के पंधाना से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित करेंगे।
राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 52,304 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है, जिससे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार मिला है।