मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत 979 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए MMSKY पोर्टल पर लॉग इन करें
BY LAKHAN GURU JMS NEWS AAP TAK
भोपाल | मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (MMSKY) के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में प्रदेश के 979 युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। यह योजना युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
कंपनी में चयनित युवाओं को विद्युत वितरण, तकनीकी कार्य, आईटी और अन्य संबंधित क्षेत्रों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में नौकरी या स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें।
🖥️ ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
युवा उम्मीदवार MMSKY पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
👉 स्टेप-1: MMSKY पोर्टल पर लॉगइन करें
👉 स्टेप-2: अपनी प्रोफाइल रजिस्टर करें
👉 स्टेप-3: प्रशिक्षण सेक्टर और संस्थान का चयन करें
👉 स्टेप-4: दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें
🎯 योजना का उद्देश्य
- युवाओं को रोजगार योग्य कौशल देना
- इंडस्ट्री आधारित ट्रेनिंग
- प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड (भत्ता) देना
- स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाना
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” के तहत पंजीयन कराकर मध्यप्रदेश के 979 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रैनिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कराएगी। इसके लिए कंपनी द्वारा अलग-अलग 10 ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के उदृदेश्य से विभिन्न विषयों के इच्छुक युवाओं से MMSKY पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कंपनी ने बताया है कि ‘’मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’’ के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण से संबंधित अर्हताओें, रिक्त स्थानों के विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी MMSKY पोर्टल पर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी),इंजीनियरिंग (सिविल/ इलेक्ट्रिकल),एग्जीक्यूटिव (एच आर/ आकाउंट) आदि पदों पर 979 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने कहा है कि “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” के तहत व्यापक स्तर पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनी में छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप में ऑन द जॉब ट्रैनिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे एक ओर जहां युवाओं को औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण मिलेगा वहीं दूसरी ओर उन्हें काम के बदले स्टाइपेंड भी मिलेगा।