कर संग्रहण अभियान ग्राम पंचायतों को मिली आर्थिक मजबूती

26 दिनों में बुरहानपुर जिले में 3.75 करोड़ रुपये से अधिक कर संग्रह

बुरहानपुर। एडिटर इन चीफ़ – लखन गुरु JMS न्यूज़ आप तक 9425019321
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘‘विकसित भारत का संकल्प – 2047’’ को साकार करने की दिशा में देशभर में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में पंचायतों के समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और प्रगति सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बुरहानपुर जिले में गांवों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘‘कर संग्रहण अभियान’’ ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

🔹 पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त पहल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर जिले में मात्र 26 दिनों में 3.75 करोड़ रुपये से अधिक कर संग्रहित किया गया है। यह उपलब्धि ग्राम पंचायतों की आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और गांवों में विकास कार्यों के लिए स्थानीय संसाधनों को मजबूत करना है। इसके तहत संपत्ति कर, जल कर, प्रकाश कर, सफाई कर सहित अन्य करों की प्रभावी वसूली की जा रही है।

🔹 संगठित प्रयासों से मिली सफलता

जिले में ‘‘कर संग्रहण अभियान’’ 18 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों में समय पर कर भुगतान को लेकर जागरूकता लाई जा रही है।

🔹 167 ग्राम पंचायतों में गठित की गई विशेष टीमें

अभियान को सफल बनाने के लिए जिले की सभी 167 ग्राम पंचायतों में विशेष टीमें गठित की गईं। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं ग्राम प्रभारी द्वारा सतत निगरानी और बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया गया। ग्राम स्तर पर बैठकों, चौपालों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को कर भुगतान के महत्व से अवगत कराया गया।

🔹 करदाताओं को मिला सम्मान, नाम हुए अंकित

अभियान की सफलता में दीवार लेखन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रेरक नारों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई, वहीं कर जमा करने वाले करदाताओं को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों को प्रेरित करने के उद्देश्य से करदाताओं के नाम पंचायत कार्यालयों एवं प्रमुख स्थलों की दीवारों पर अंकित किए गए, जिससे अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला।

🔹 पंचायतवार कर संग्रह की स्थिति

अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बुरहानपुर की 77 ग्राम पंचायतों में लगभग 245.95 लाख रुपये तथा जनपद पंचायत खकनार की 90 ग्राम पंचायतों में करीब 130.83 लाख रुपये का कर संग्रह हुआ। ग्रामीणजनों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बकाया करों का भुगतान कर जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया।

🔹 जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका

अभियान की सफलता में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी अहम रही। नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को ने स्वयं कर जमा कर ग्रामीणों को प्रेरित किया, जिससे अभियान को सकारात्मक गति मिली।

जनपद पंचायत बुरहानपुर की ग्राम पंचायत जैनाबाद, लोनी, झिरी एवं मोहम्मदपुरा तथा जनपद पंचायत खकनार की ग्राम पंचायत लोखंडिया, दाहिन्दा, देड़त लाई एवं अम्बाडा रैयत में सर्वाधिक कर संग्रह दर्ज किया गया। जिले में सर्वाधिक कर जमा कराने वाली पंचायतों में जैनाबाद ग्राम पंचायत (17.87 लाख रुपये से अधिक) एवं लोखंडिया ग्राम पंचायत (8.75 लाख रुपये) अग्रणी रही।

🔹 विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

संग्रहित कर राशि का उपयोग गांवों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। ‘‘कर संग्रहण अभियान’’ ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सफल, प्रभावी और विकासोन्मुख पहल के रूप में उभरकर सामने आया है।

You may have missed