विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने किया देवखजूरी में करोड़ों की सड़क का भूमि पूजन
ग्राम पंचायत देवखजूरी में आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। एक करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली उच्च गुणवत्ता वाली सीसी रोड का भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सीसी रोड मेंन रोड से गरीब निकुंज कॉलोनी देवखजूरी तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सूर्य प्रकाश मीणा एवं जनपद अध्यक्ष विदिशा वीरसिंह रघुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नटेरन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह बघेल, शैलेंद्र ठाकुर, राजेश यादव, तखत सिंह राय, कल्याण सिंह रघुवंशी सहित क्षेत्र के सभी सरपंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवखजूरी के सरपंच सोनू लोधी द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं ग्राम के राजाराम नरवरिया द्वारा ग्राम पंचायत भवन के लिए निशुल्क भूमि दान किए जाने पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका सम्मान कर सराहना की और इसे ग्राम विकास के लिए अनुकरणीय कदम बताया।
एक करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सीसी रोड से गरीब निकुंज कॉलोनी के निवासियों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने इस सड़क को वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान बताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज चतुर्वेदी, भाजपा मंडल महामंत्री देवखजूरी द्वारा किया गया, जबकि अंत में सरपंच सोनू लोधी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह परियोजना देवखजूरी के विकास को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
📍 विदिशा से ब्यूरो रिपोर्ट – दीपक कपूर
जन लोकमंथन संदेश