पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन

पशु कल्याण से आत्मनिर्भरता तक—युवाओं से संवाद में उभरे नवाचार और संकल्प

भोपाल | बुधवार, 21 जनवरी 2026 BY LAKHAN GURU 9425019321

पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के अंतर्गत बुधवार को भोपाल में राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालन, पशु कल्याण एवं संबंधित क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पशुपालन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि यह युवाओं के लिए स्वरोजगार और स्टार्टअप के व्यापक अवसर भी प्रदान करता है। संवाद के दौरान पशु स्वास्थ्य, पोषण, आधुनिक तकनीक, डेयरी विकास और पशु कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

You may have missed