बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रशंसा ,सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें, बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में नव दम्पतियों को दिया आशीष
बागेश्वर धाम में हो रहे सामूहिक विवाह एक यज्ञ के समान हैं JMS NEWS AAP TAK BY LAKHAN GURU

सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
छतरपुर/बागेश्वर धाम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बेटे-बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह सबसे उत्तम और आदर्श माध्यम है। समाज में बढ़ते खर्चीले विवाहों का चलन चिंताजनक है और समय आ गया है कि हम मितव्ययिता और सादगी को अपनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, इसलिए बदलते समय के साथ हमारी सोच में भी बदलाव जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने पुत्र का विवाह उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया था, ताकि समाज को सादगी और सामूहिक विवाह का संदेश मिल सके।
💍 फिजूलखर्ची और दिखावे पर रोक जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि विवाह और मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची और दिखावे की प्रवृत्ति को समाप्त करना होगा।
उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह एक यज्ञ के समान हैं, जहां सामाजिक समरसता और सेवा का भाव दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति को मजबूत करने के लिए छतरपुर को कैंसर अस्पताल की सौगात दी है और हमारे देवस्थान आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सामाजिक सेवा के केंद्र भी बन रहे हैं।
👩❤️👨 नव दंपतियों को शुभकामनाएं, सरकार देगी सहयोग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल 300 नव दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर उन्हें रोजगार या किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि विवाह जीवन के 16 संस्कारों में सबसे बड़ा संस्कार है, जो धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की राह दिखाता है।
🕉️ सनातन संस्कृति को नई दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के आक्रांताओं ने भारतीय सनातन संस्कृति को आघात पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन सोमनाथ मंदिर और अयोध्या में राम मंदिर जैसे उदाहरण भारतीय संस्कृति की अक्षुण्ण शक्ति के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम ने सनातन संस्कृति को नई दिशा दी है।
राज्य सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और अक्षय तृतीया जैसी तिथियों पर बिना मुहूर्त विवाह संभव है और इन अवसरों पर सामूहिक विवाह आयोजन किए जाने चाहिए।
🌸 समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह से शादियों में होने वाले बेहिसाब खर्चों में कमी आ रही है और समाज में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इन बदलावों को अपनाने का आग्रह किया।
🏛️ जनप्रतिनिधियों और साधु-संतों की उपस्थिति
इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक ललिता यादव, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, अर्चना सिंह सहित जनप्रतिनिधि, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे गौशाला, गौमाता और मंदिरों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं तथा उनके मार्गदर्शन में उज्जैन में भव्य महाकाल लोक का निर्माण हुआ है।