हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया युद्ध तनाव ,सुश्री प्रियांशी प्रजापत की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास

BY LAKHAN LAL/ JITENDRA CHOHAN FOR JMS NEWS AAP TAK MOB 9425019321
मुख्यमंत्री के प्रयासों से उज्जैन की पहलवान प्रियांशी प्रजापत की सुरक्षित स्वदेश वापसी
भोपाल। Mohan Yadav ने अल्बानिया की राजधानी Tirana में आयोजित World Wrestling Championship Ranking Series में भाग लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापत की सुरक्षित भारत वापसी के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए। मुख्यमंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप खिलाड़ी सकुशल स्वदेश लौट आई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी को प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने आज वीडियो कॉल के माध्यम से उज्जैन में रह रहे प्रियांशी के परिजनों से भी चर्चा की। प्रियांशी के पिता ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि 24 से 28 फरवरी 2026 तक अल्बानिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को अपना मुकाबला जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।
प्रियांशी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उन्होंने पिछले वर्ष आयोजित एशियन सीरीज़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारत और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया था।
हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया क्षेत्र में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए कई खिलाड़ी वहाँ फँस गए थे। इस कठिन परिस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी को हमेशा अपनी बेटी की तरह स्नेह और समर्थन दिया है। जब वे मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने प्रियांशी को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।