लोकभवन 25 जनवरी से आम नागरिकों के लिए खुलेग। आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में की गई है। प्रवेश हेतु गेट नंबर-1 का उपयोग किया जाएगा। FOR JMS BY LAKHAN GURU

गणतंत्र दिवस पर लोकतंत्र का उत्सव: 25 से 27 जनवरी तक आमजनों के लिए खुलेगा लोकभवन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश का प्रतिष्ठित लोकभवन 25 जनवरी से आम नागरिकों के लिए खोला जा रहा है। नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक निर्धारित समयावधि में लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगे और इसकी भव्यता, ऐतिहासिकता एवं लोकतांत्रिक यात्रा का सजीव अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी एवं 27 जनवरी 2026 को लोकभवन आम नागरिकों के लिए दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक खुला रहेगा। वहीं 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन का भ्रमण समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

लोकभवन भ्रमण हेतु आने वाले नागरिकों के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रवेश गेट क्रमांक-1 से एवं निकास गेट क्रमांक-4 से किया जाएगा। निर्धारित भ्रमण मार्ग के दौरान आमजन लोकभवन की ऐतिहासिक विरासत, भव्य सजावट एवं विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

इस विशेष अवसर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा “वीबी-जी रामजी योजना एवं वंदे भारत थीम” पर आधारित विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। साथ ही तीनों दिन केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा “राजभवन से लोकभवन” विषय पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोकभवन की ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक एवं प्रशासनिक यात्रा को रोचक और प्रभावशाली रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो दर्शकों को लोकतंत्र की भावना से जोड़ेंगी।


You may have missed