पंडित प्रदीप मिश्रा ने फिर बढ़ाया रजक समाज का मान, तीन वर्षों से कायम सम्मान की परंपरा

सीहोर। परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा रजक समाज का स्वागत-सम्मान किया गया। यह आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा रजक समाज का सम्मान किया जा रहा है, जिसे समाज ने गौरवपूर्ण परंपरा बताया।
इस अवसर पर एबीडीएम अखिल भारतीय धोबी महासंघ एवं रजक समाज सीहोर की ओर से परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। समाजजनों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, आत्मसम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में राजू सोलंकी, मुकेश पटेल, दिलीप रजक, गंज, मांगीलाल मालवी, पूर्व पार्षद मांगू, धर्मेंद्र मालवीय, विशाल मालवीय, सुभाष मालवीय, प्रहलाद, डॉक्टर साहब, नितेश मालवीय, सोनू मालवीय, राजू मालवीय सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही महिला वर्ग से कानू, अवंतिका, अनीता, ज्योति, नेहा सहित अन्य महिलाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।